फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की दो बेटियां बनीं पीसीएस अधिकारी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को देर शाम घोषित कर दिए गए। इसमें जनपद में तैनात दो बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। दोनों ही बेटियां ग्रामीण अंचल से हैं। इसमें मांट क्षेत्र की अर्चना चौधरी तथा बरसाना नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


मांट क्षेत्र के गांव जावरा की रहने वाली अर्चना चौधरी वर्तमान में राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक के पद पर सदर तहसील मथुरा में ही तैनात हैं। उन्हें राजस्व कर में चौथी रैंक मिली है। किसान महेंद्र सिंह की पुत्री अर्चना कक्षा छह से इंटर तक रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की टॉपर रहीं हैं।

दिल्ली स्थित हंसराज कालेज से स्नातक किया है। इसके साथ ही एमबीए भी किया है। इसके अलावा बरसाना नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह का नाम भी पीसीएस की सूची में शामिल हुआ है। अनामिका फतेहपुर जनपद की निवासी हैं। दोनों ही अधिकारियों का कहना है कि अगर अपना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की जाए तो टारगेट को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें