एटा। सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में बुधवार को मेंहदी-रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा डेविड ने किया। वहीं दीप प्रज्ज्वलित नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने किया।
इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में मेघा प्रथम, रिंकी चौहान द्वितीय और यश वर्मा तृतीय रहे। जबकि निशा यादव, दीपिका, कनिका, शिवानी, वैष्णवी और राखी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डांस में वैष्णवी तिवारी, ऊर्जा सक्सेना, अनुष्का चौहान ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
मेंहदी प्रतियोगिता में माया शाक्य प्रथम, अंजली सक्सेना द्वितीय, स्मिता गुप्ता तृतीय रहीं। मेंहदी पुरुष वर्ग में मुकेश प्रथम, राहुल द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे। वहीं दुल्हन सजाओ में नीतू प्रथम, रिंकी द्वितीय और दीपिका भार्गव तृतीय रहीं। जबकि निशा और रूबी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक लता सिंह और प्रभारी जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रंजना सेठ, मीरा माहेश्वरी, निशा सिंह चौहान, सुधा, नीलम उपाध्याय समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
प्रधानों को दी गईं योजनाओं की जानकारी
एटा। एटा महोत्सव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रधानों को योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने कहा कि प्रधान गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधान सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलने वालीं योजनाओं में सहयोग करें। इस मौके पर सीएमओ डा. एके अग्रवाल ने प्रधानों को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, संतोष यादव, हरेंद्र मोहन सारस्वत समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे।