फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के चक्के ने पकड़ी रफ्तार, बनी 20 क्विंटल चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में तकनीकी खामी दूर होने के बाद अब चक्के ने रफ्तार पकड़ ली है। मिल में बीते चार दिनों से गन्ने की पेराई लगातार चल रही है। जिससे अब तक 20 हजार चीनी तैयार कर ली गई है। तैयार चीनी को गन्ना विभाग ने कब्जे में लेकर मिल के गोदाम में भंडारित करा दिया है।
विज्ञापन


न्यौली चीनी मिल में लंबे समय से तकनीकी खामी चल रही थी। जिससे व्यवस्थित रूप से गन्ने की पेराई नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब चार दिनों से मिल के चक्के ने रफ्तार पकड़ी है। मिल में पेराई का काम तेज हुआ है। गन्ने की पेराई व्यवस्थित रूप से होने के कारण चीनी भी बनने लगी है। अब तक 20 हजार क्विंटल चीनी चार दिनों में तैयार कर ली गई है।

गन्ना एवं राजस्व विभाग चीनी की निगरानी कर रहा है। विभाग ने मिल के कब्जे से चीनी अपने कब्जे मे ले ली है और मिल में निर्धारित किए गए गोदाम में भंडारण करा दिया है। इसके अलावा गन्ने की पेराई में तेजी लाने के निर्देश मिल प्रशासन को दिए हैं। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को भी अब तक की प्रगति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि न्यौली चीनी मिल में गन्ने की पेराई का काम तेज गति से हो रहा है। अब तक 20 हजार क्विंटल चीनी तैयार की जा चुकी है। विभाग द्वारा चीनी अपने कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें