फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बस के आगे कूदकर की जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। एक महिला ने महिला थाने पर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद उसने बस के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया।

गांव कल्याणपुर निवासी सीमा पत्नी वीरेंद्र गांव में ही राकेश के मकान में किराये पर रहती है। उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है। महिला अपने चार बच्चों के साथ मकान में रहती है। मकान मालिक अपना मकान खाली कराना चाहता है। इसके लिए महिला के पति ने हामी भी भर दी लेकिन मकान अभी तक खाली नहीं किया गया। शुक्रवार को मकान मालिक की पत्नी का किसी बात पर सीमा से विवाद हो गया। मकान मालिक और उसकी पत्नी गायत्री महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इस शिकायत का निस्तारण करने के लिए महिला थाना प्रभारी ने सीमा को थाने बुलवा लिया। महिला थाना प्रभारी ने सीमा से पूछताछ की तो वह हंगामा करने लगी। इसी बीच वह थाने से निकलकर बाहर भागी और बस के आगे कूदने की कोशिश करने लगी। यह नजारा देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और माहिला को बचा लिया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मकान खाली करने के मकान और किरायेदार के बीच विवाद है। महिला अचानक हंगामा करते हुए अपनी जान देने के लिए बाहर भागी, लेकिन उसे बचा लिया गया। महिला के पति को बुलाया गया है। वह दिल्ली से चल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें