फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद चौथे दिन पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के गांव नगला अमरसिंह में चार दिन पहले लूट के इरादे से आए बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी थी। इसके चार दिन बाद शुक्रवार को महिला के पति का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों ने पुलिस पर मृतक को धमकाने का आरोप लगाया है।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला अमरसिंह निवासी मौजेखां (56) शुक्रवार को तड़के करीब पांच घर से खेत पर शौच के लिए गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी समय लोगों ने उसका शव बाग में एक पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी, इससे उनमें चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन



मामले की जानकारी पाकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी जैथरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जैथरा पुलिस और क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर पर मौजे खां के बेटे नवी हुसैन व अन्य परिजनों ने बताया कि उसकी मां की हत्या के बाद से पुलिस उसके पतिा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें धमकाया भी था। इससे वह काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने खुदकशी कर ली। इस संबंध में थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि आरोप पूरी तरह से गलत है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वाले तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।

यह था मामला
एटा। 24 दिसंबर को मौजेखां और उसकी पत्नी शहनाज बेगम घर पर मौजूद थी। उसी समय बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया था। इस दौरान बदमाशों ने शहनाज पर लोहे की सरिया और हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने थाना जैथरा में दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


गांव में तैनात की पुलिस
एटा। गांव में चार दिन के अंतराल में हुई दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसे लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी जैथरा से गांव में कुछ दिन तक पुलिस तैनात करने की बात कही थी। इसे लेकर थाना प्रभारी ने गांव नगला अमरसिंह में दो सिपाहियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें