फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। बाइक पर सवार होकर जा रहा युवक वाहन की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक अन्य हादसे में घायल ग्रामीण को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना मलावन क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर निवासी नीरज (35) पुत्र नत्थू सिंह बाइक पर सवार होकर देर शाम आसपुर बागवाला चौराहा रोड से गुजर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में नीरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थाना मिरहची क्षेत्र के भीमनगर निवासी महावीर पुत्र यादराम को गांव के पास ही पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें