एटा/जैथरा। कच्ची शराब की सूचना के बाद कार्रवाई के लिए गई आबकारी और पुलिस टीम पर थाना जैथरा के गांव जरारी में पथराव किया गया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती। इससे पहले फायरिंग शुरू हो गई। इसके अलावा आबकारी विभाग की गाड़ी के साथ तोडफोड़ भी की गई। जिसमें गाड़ी के शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गए, जबकि एक एसआई भी पत्थर लगने से घायल हो गए।
मंगलवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली थी जरारी गांव निवासी दिनेश, सुरेश, मनोज और करू पुत्रगण कपाल सिंह के यहां कच्ची शराब तैयार की जा रही है। इस पर आबकारी निरीक्षक दिनेश पासवान अपनी टीम के साथ जैथरा थाने पहुंचे। जहां से उन्होंने पुलिस टीम को अपने साथ लिया और गांव गए। जैसे ही पुलिस टीम ने दिनेश के घर पर दबिश दी। वैसे ही दिनेश के परिजनों ने पुलिस और आबकारी टीम पर पथराव कर दिया। जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले फायरिंग शुरू कर दी।
किसी तरह पुलिस और आबकारी टीम के सदस्य खुद को बचाते। इससे पहले एसआई राजेश कुमार, आबकारी विभाग के खालीद खां गंभीर रुप से घायल हो गए। इतना ही नहीं आबकारी विभाग की टीम की गाड़ी को चकनाचूर कर दिया। पथराव फायरिंग के दौरान आरोपी चारों भाई मौके से निकल गए। इस दौरान सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के यहां से दो महिलाओं को दबोचा। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
वर्जन
आबकारी और पुलिस टीम कच्ची शराब तैयार होने की सूचना पर दबिश देने गई थी। जहां आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग में एसआई घायल हुए है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अजय भदौरिया, सीओ - अलीगंज