फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को और मिले 49 शिक्षक, 47 की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 41 हजार 556 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 521 पदों के अतिरिक्त 49 पद और जुड़ गए। शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा भेजी गई नई सूची में शामिल अभ्यर्थियों की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड पर काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर चयन प्रक्रिया से बाहर किए शिक्षकों का भी चयन सूची में शामिल कर लिया गया। रविवार रात 11 बजे बीएसए को मैनपुरी के लिए 49 शिक्षकों की सूची मिली।


निर्देश दिए कि इनकी आज ही काउंसलिंग कराई जाए। 49 नए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के कारण सोमवार को महिला और दिव्यांगों के विकल्प का कार्य स्थिगित कर दिया।
विज्ञापन



अब यह कार्य चार सितंबर को होगा। सोमवार को हुई काउंसलिंग में पूर्व के अवशेष पांच में से सभी पांच और नए 49 में से 47 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।


सोमवार को जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने भी काउंसलिंग का निरीक्षण किया। डीएम के अतिरिक्त बीएसए विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र सिंह, जेपी पाल, रामशंकर कुरील, प्रदीप चौहान, अरुण शाक्य मौजूद रहे।


शासन ने भले ही 49 शिक्षकों को नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए हों। उनकी सूची भी जारी कर दी है, लेकिन जिला चयन समिति और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए इन शिक्षकों का चयन गले की फांस भी बन सकता है।


विभागीय सूत्रों का कहना है कि जब ये शिक्षक सामान्य की मैरिट में आते ही नहीं हैं तो फिर इनका चयन सामान्य की सीटों पर कैसे कर दिया जाएगा। शिक्षकों को इसीलिए बाहर किया गया था कि ये सामान्य की मेरिट में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें