फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीर्थ नहीं तो वोट नहीं’ का नारा होगा आगामी चुनावों में

विज्ञापन
‘तीर्थ नहीं तो वोट नहीं’ का नारा होगा आगामी चुनावों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सोरों को तीर्थ स्थल का दर्जा दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। बुधवार को पांचवें चरण में हर पदी गंगा बालाजी घाट पर सोरों के युवाओं ने दो घंटे जल में रहकर जल सत्याग्रह किया। उन्होंने सरकार से सोरों को शीघ्र तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर सोरों को तीर्थ स्थल घोषित नहीं किया तो वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन

आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरो को तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए जो आंदोलन में लगातार ही लोगों का सहयोग मिल रहा है। पांचवें चरण में नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाजपा की सरकार को सोरों तीर्थ के साथ यह पक्षपात पूर्ण रवैया ना अपना कर सोरों को जल्दी तीर्थ स्थल घोषित करना चाहिए। अगर सोरों को तीर्थ स्थल घोषित नहीं होता तो इस आंदोलन के बाद आगामी चुनावों में ‘तीर्थ नहीं तो वोट नहीं’ का नारा शहर के हर नगरवासी की जुबान पर होगा। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को समाधि सत्याग्रह किया जाएगा। इसमें शहर के लगभग 10 युवा गले तक जमीन में दव कर अपनी मांग रखेंगे। जल सत्याग्रह में सोनी उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, कपिल पंडित, सीटू तिवारी, रामदास शर्मा, श्याम दीक्षित, अतुल महेरे, विवेक दीक्षित, गोपाल, दीपक भारद्वाज, मदन महेरे, सीताराम तिवारी, रामू महेरे, विवेक दीक्षित, योगेश तिवारी, छोटू भारद्वाज, गोपाल भारद्वाज, वेवर, माधव महेरे, सचिन उपाध्याय, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें