फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव के नगला छिद्दू में युवक की खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शिकार युवक सुनील (18) पुत्र देशराज हुआ। बताया गया रात के समय करीब 9 बजे युवक सुनील खेत की ओर टहलने गया था। वह खेत पर ही मौजूद था तभी अज्ञात हत्यारों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत की ओर गए लेकिन हत्यारे फरार हो गए। सुनील को लहुलूहान मृत अवस्था में देख परिवारीजनों और सकते में आ गए। युवक के परिवार में कोहराम मच गया। हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों में इस बात की चर्चा है कि कहीं बदमाशों ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया है। युवक सुनील दिल्ली में नौकरी करता है वह बुधवार को ही गांव आया था। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव का पंचनामा कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें