फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। गांव हथकौली निवासी आशीष कुमार सिकरवार (33) पुत्र तेज सिंह सिकरवार की दिल्ली में एक हादसे में मौत हो गई। मृतक दिल्ली में एक अमेरिकन कंपनी में इंजीनियर था। उसकी 21 जुलाई को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन


शनिवार को तड़के तीन बजे अपने आवास दिल्ली के कालका तुगलकाबाद एक्सटेंशन कालोनी में चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से शादी के घर में कोहराम मच गया। वह शनिवार को अपने घर के बाहर चौथी मंजिल से नीचे गिरा मिला।

अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की 21 जुलाई को ग्वालियर से शादी होने वाली थी। वह दो दिन पूर्व शादी के कार्ड बांट कर व अन्य तैयारियां पूरी कर दिल्ली गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें