फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस महत्वपूर्ण सुराग की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ ही व्हाट्सएप चैटिंग को भी खंगाल रही है। नौकरानियों से पूछताछ करने वाली पुलिस ने रविवार को कोठी की मालकिन और अन्य से कुछ सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि थाना हाईवे की पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट के मकान नंबर 1/19 में अर्चना दत्ता की कोठी में रह रही किराएदार फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल पत्नी डॉ. संजीव अग्रवाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई थी। तीन दिन बीतने के बाद पुलिस अभी तक खुलासा तो नहीं कर सकी है, पर इतना जरूर है कि पुलिस की अलग-अलग टीमों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।

इन सभी सुरागों की कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुट गई है। इनमें मोबाइल की कॉल डिटेल, एसएमएस, व्हाट्सएप आदि को भी खंगाल जा रहा है। रविवार को पुलिस ने कोठी की मालकिन अर्चना दत्ता के अलावा करीब आठ लोगों से भी पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


राधापुरम एस्टेट में करीब तीन साल से फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल परिवार के साथ किराए पर रह रही थीं। इन तीन सालों में कोठी में कौन-कौन आया और किसका आना-जाना लगातार लगा रहा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पति और बेटी से फिर पूछताछ करेगी पुलिस
मथुरा। रविवार को फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल की उठावनी के बाद हाईवे पुलिस एक बार फिर खुशबू के पति डॉ. संजीव अग्रवाल और उसकी बेटी सानवी से भी पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि दोनों से पूछताछ में जो कुछ हासिल होगा, उस पर पुलिस अपनी लाइन आगे बढ़ाएगी।

दो महीने से ज्यादा नहीं रुकी कोई नौकरानी
मथुरा। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल के घर नौकरानी एक-दो महीने ही टिक पाती थी। इससे अधिक नौकरानियों का टिकना भी जांच का पहलू बन गया है। पुलिस इन नौकरानियों से भी पूछताछ कर हत्याकांड के तह तक जाकर खुलासा करने में जुटी है।
फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल के हत्याकांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें