फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद आठ नलकूप होंगे चालू

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से परेशान रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है कि अब बंद पड़े शहर के आठ नलकूप चालू होने जा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद के शहरी क्षेत्र में 29 नलकूप हैं। जिनमें से शहरवासियों को पानी की सप्लाई मात्र 21 नलकूपों से ही की जा रही है। बंद पड़े नलकूप तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सके थे, जिनके सुचारू करने में धनाभाव भी बीच में आड़े आया। मगर अब शासन से जल निगम को आठ नलकूपों के लिए बजट मुहैया करा दिया गया है।


बजट मिलने के साथ ही जल निगम ने बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही जल निगम के प्रयास से एक नया नलकूप शहर को और मिलने जा रहा है। शहर के वाशिंदों को जल निगम के अथक प्रयास से एक नलकूप मिलने से पानी की सप्लाई बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन



बनगांव व चित्रगुप्ता कालोनी की टंकी हुई चालू
लम्बे समय से बनगांव की टंकी बंद पड़ी थी, जिसको पिछले दिनों जल निगम ने चालू कर दिया है। यहां के लोगों को पानी की सप्लाई नियमित रूप से की जाने लगी हैं। इसी तरह मोहल्ला चित्रगुप्त कालोनी की टंकी बंद पड़ी थी, जिसे भी चालू करा दिया गया है। दोनों ही टंकियों से क्षेत्र के लोगों को पानी की सुचारू व्यवस्था मिलने लगी है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बंद पड़े नलकूपों में से आठ चालू होने जा रहे हैं। बजट के अभाव में अभी तक सही नहीं हो सके थे। अब शहर के लोगों को चालू करके पानी की सुचारु व्यवस्था कर दी जाएगी। एक नलकूप नया मिला है, जिसको लगाने में थोड़ा समय लगेगा।
एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें