फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढाय के नीचे दब कर बालिका की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सूरज गांव में सोमवार की सुबह पोखर से मिट्टी खोदने गई आठ वर्षीय बालिका की ढाय के नीचे दब कर मौत हो गई। हादसे में तीन बालिकाएं घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव के राजवीर सिंह की पुत्री पूजा उर्फ पप्पी (8), बूमबूम (7) पुत्री बाबू, भावना (7) और संजय कुमारी (8) पुत्री संजू सोमवार की सुबह नौ बजे गांव की पोखर पर रोज की तरह मिट्टी लेने गईं थीं। मिट्टी खोदे जाने से वहां गड्ढा बन गया था। चारों बालिकाएं अंदर चली गई और मिट्टी खोदने लगीं।

पूजा गड्ढे के अंदर घुस कर मिट्टी निकाल रही थी, जबकि बाकी तीनों बालिकाएं उसके पीछे बैठकर मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान एक ढाय खिसक गई और चारों उसके नीचे दब गईं। ढाय के नीचे बालिकाओं को दबा देख निकट ही काम कर रहे एक ग्रामीण ने शोर मचाया। शोर सुन अन्य ग्रामीण दौड़े चले आए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने फटाफट फावड़े और हाथों से मिट्टी हटा कर चारों को बाहर निकाला। अंदर दबे होने से पूजा को सबसे बाद में निकाला जा सका। उपचार को ले जाने के दौरान पूजा की मौत हो गई। बाकी तीनों भी घायल हो गईं। बूमबूम और संजय कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले भी कई बार दब चुके हैं लोग
राया। गांव सूरज की पोखर में मिट्टी खोदने के दौरान कई लोग दब चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का कोई न कोई हादसा हो ही जाता है। सोमवार की सुबह जब बालिकाएं मिट्टी खोद रही थीं, तो कई लोगों ने उनसे मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें