मैनपुरी-अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवती चार अप्रैल को क्षेत्र स्थित कालेज में 11वीं की परीक्षा देने गई थी। उसके साथ 17 वर्षीय चचेरी बहन भी थी। तभी आरोपी जितेंद्र उर्फ रसगुल्ला और मोहित साथी रोहित की मदद से साथ ले गए थे।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। प्रेमियों संग गई चचेरी बहनों को ले जाने के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक बरनाहल का एक जिला पंचायत सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने दे रहा है।
एक आरोपी उसका रिश्तेदार है। बुधवार को जब जिला पंचायत सदस्य गांव पहुंचा तो उसे लेकर युवती व किशोरी के परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच गए। थाने में प्रदर्शन करने के साथ ही जिला पंचायत सदस्य कये विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।