फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बालिका की मौत, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में गर्मी शुरू होते ही संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही अचानक जनपद में संक्रामक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। झोलाछाप से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों की भीड़ दिखाई देने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश था लेकिन इसके बाद भी इमरजेंसी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां डायरिया से पीड़ित होने पर शहजाद, दामिनी, मुन्नी देवी, भूपेंद्र सिंह, काव्या, ज्योति, बलराम, गुंजन, सुलेखा आदि को भर्ती कराया गया।

यहां 29 मार्च से भर्ती रिया पुत्री सुमित कुमार निवासी दौदपुर किशनी की रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉ. जेजे राम ने बताया कि रिया को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार दिया गया। उसे डायरिया के साथ ही बुखार भी था। परिजन उसे अस्पताल देरी से लाए पहले कहीं निजी डॉक्टर से उपचार कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें