फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को लग रहीं लाइन

विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को लग रहीं लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में संचालित ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर एंटी रैवीज वैक्सीन न होने से मरीज परेशान हैं। मरीजों को इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल में भी लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तर पर सात स्वास्थ्य केंद्र बने हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र पर तो एंटी रेवीज वैक्सीन की व्यवस्था नहीं करता। पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो गई है। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। एक दिन में 100 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे है। इनमें अधिकांश मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। सोरों के कादरबाड़ी निवासी शिवकुमार ने बताया कि गांव के अस्पताल पर यह व्यवस्था नहीं रहती। जब वे सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर वैक्सीन न होने की जानकारी दी गई। सिढ़पुरा के रजमऊ निवासी रहीश पाल ने बताया कि उनकी नातिनी राधिका (6) को कुत्ते ने काट लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैवीज वैक्सीन नहीं है। इससे जिला अस्पताल तक आना पड़ रहा है। रामसिंहपुरा सोरों निवासी ओमवती ने भी ऐसी ही जानकारी दी। सीएमओ रंगजी दुबे ने कि आर्डर भेजा जा चुका है, दो दिन में दवा की उपलब्धता हो जाएगी। इसके बाद अस्पतालों पर इनकी आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें