फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का लाभार्थी सम्मेलन फ्लाप शो रहा : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाभार्थी सम्मेलन फ्लाप शो रहा। मुख्यमंत्री ने जिले की जनता को निराश किया है। कोई भी ऐसी नई घोषणा नहीं की जिससे जनता को लाभ होता। सबसे प्रमुख जेड़ाझाल परियोजना का काम थम गया है। सौ शैय्या का अस्पताल के चालू करने की दिशा में कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सांसद अक्षय यादव ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की जनता जानती है जेड़ाझाल परियोजना का कार्य किसने शुरू कराया लेकिन उसे पूरा भाजपा सरकार ही करा दे। कम से कम जनता को मीठा पानी तो मिले। नगर विकास मंत्री पहले दिसंबर 2017 में चालू करने की बात कही थी। वहीं अब अक्तूबर 2018 की बात हो रही है। सौ शैय्या का बना महिला अस्पताल बंद है। महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन बंद कर दी। किसानों के साथ धोखा किया गया।

आलू की दरें इतनी कम रखीं कि किसान बिक्री को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पिछली सरकारों पर आरोप लगाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि केंद्र की सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी को लगाकर हर नागरिक को परेशान किया। सपा से सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के सवाल पर कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान को अधिकार है लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि धोखेबाज के साथ नहीं रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, अवनींद्र यादव, चौधरी संजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, रमेश चंद्र चंचल, विजय आर्या, बंटू कठेरिया, डॉ. रामपाल यादव एवं रामप्रताप गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें