फिरोजाबाद। एक मार्च को होली का त्योहार उल्लास और उमंग से मनाया जाएगा। होलिका दहन के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए विद्युत विभाग होलिका दहन के स्थानों का सर्वे करा रहा है।
होली का त्योहार निकट आ गया है। होली के त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए ेविद्युत विभाग ने उपकरणों के मेंटीनेंस का काम पूरा कर लिया है। एक मार्च की रात में शहर में करीब दो हजार स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दौरान आग की लपटें उठने से कोई हादसा न हो, इसके लिए विद्युत विभाग होलिका दहन के स्थानों का सर्वे करा रहा है।
विद्युत टीमें देख रहीं हैं कि विद्युत लाइनों के नीचे होलिका तो नहीं रखीं गई। इसके लिए होलिका उत्सव कमेटी पदाधिकारियों से संपर्क कर बताया जा रहा है कि होलिका अधिक ऊंची न रखें। ताकि विद्युत लाइन या पोल क्षतिग्रस्त हों। इससे हादसा भी हो सकता है। अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि शहर में होलिका दहन के स्थानों का सर्वे हो रहा है। ताकि हादसा न हो सके।