फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए अवैध कालोनी ध्वस्त करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय के पास बिना नक्शा पास कराए गए अवैध कालोनी बसाई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अवैध निर्माण रुकवाने को दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन


फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण अवैध कालोनियों पर सख्ती से शिकंजा कस रहा है। फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज से लेकर टूंडला तक बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनी एवं कॉमर्शियल कॉपलेक्स बनाने वालों को नोटिस जारी किए हैं। जिला मुख्यालय के निकट आइवे इंटरनेशनल स्कूल के पास अवैध कालोनी का बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहा है।

डीएम नेहा शर्मा ने कालोनी को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। अवैध निर्माण की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरुण कुमार शर्मा को तत्काल निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे तो निर्माण बंद मिला। उन्होंने बताया कि साइट पर निर्माण होता नहीं मिला। होली के बाद अवैध कालोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें