फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद को 21 सेक्टर में बांटने की तैयारी

विज्ञापन
UP Board Exam
विज्ञापन
मैनपुरी। छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए जनपद के 121 केंद्रों को 21 सेक्टर में विभाजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस जीएस राजपूत ने शनिवार को जिला कमेटी को परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की सूची भेज दी। इस सूची में जनपद के परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टरों में विभाजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि 54 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती का प्रस्ताव भी जिला कमेटी को भेजा गया है। डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के सामने परीक्षा की तैयारियों की फाइल भेजी जा रही है।

उम्मीद है कि जिला कमेटी उनके प्रस्तावों को अनुमति प्रदान करेगी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित होने जा रही हैं। परीक्षाओं में पिछले 10 वर्ष में पहलीबार 121 परीक्षा केंद्र बने हैं। इससे पहले 150 से अधिक परीक्षा केंद्र होते थे। गत वर्ष की परीक्षा में जनपद में 216 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें