फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानक के अनुसार ही शौचालय बनाए जाएं। शौचालय निर्माण में लापरवाही पर धनराशि की रिकवरी के साथ ही रिपोर्ट दर्ज होगी। यह बातें जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


विकास खंड जागीर के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम मेरापुर गुजराती, सलेमपुर पढ़ीना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों का जिला परियोजना समन्वयक ने निरीक्षण किया। लाभार्थियों को मानक के अनुसार ही शौचालय बनवाने को कहा। मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा मानकों की अनदेखी नहीं करने की सलाह दी। दो अक्तूबर 2019 तक जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में सभी को सहयोग करने को कहा।

निरीक्षण में तीन शौचालयों में कमियां मिलने पर उनमें सुधार करने को कहा। शौचालय निर्माण में सभी संबंधितों की जिम्म्ेादारी तय की गई है। समय सीमा में शौचालय निर्माण नहीं होने तथा कमियंा मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान ध्रुव सिंह, ग्राम प्रधान लटूरी सिंह, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें