एटा। समग्र विकास परिषद की बैठक में सोमवार को किसानों विद्युत दरों में हुई वृद्धि का विरोध किया गया। संगठन प्रमुख अखिल संघर्षी ने बताया कि समस्या को लेकर अगले सप्ताह लखनऊ में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
सोमवार को कचहरी स्थित धरना स्थल पर संघर्ष का ऐलान किया। संगठन प्रमुख ने कहा कि अगले सप्ताह एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात जनपदीय समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
संघर्षी ने कहा कि पहले ही आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए नई दरों पर बिल भुगतान एक समस्या होगा। किसान नेता सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालोें में चिकित्सक नहीं है। ऐसे में गरीब, मजदूर एवं किसानों को चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। उपस्थित लोगों में थान सिंह लोधी, अवधेश शाक्य, ज्ञान सिंह शाक्य, श्यामवीर नागर, राम प्रकाश सविता, खूब सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह, अचल सिंह कुशवाहा, चंद्रपाल वर्मा, झम्मन सिंह वर्मा, नन्नू सिंह वर्मा आदि प्रमुख हैं।