मैनपुरी। निकाय चुनाव में शहर से ज्यादा देहात के मतदाता जागरुक दिखाई दिए। आलम यह रहा कि नगर पंचायतों की वोटिंग प्रतिशत शहर से ज्यादा रहा। इस दौरान नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में ज्यादा तो मैनपुरी में सबसे कम वोट पड़े।
नगर पालिका में 140457 मतदाता थे। इसमें 74087 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं घिरोर नगर पंचायत में 10242 मतदाताओं में से 7169 वोट पड़े। नगर पंचायत कुरावली में 18643 मतदाताओं में से 12117 लोगों ने वोट डाले। नगर पंचायत करहल में 21721 मतदाता थे। लेकिन 13787 मत पड़े।
नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में 4274 मतदाता में से 3633 मतों के साथ सबसे ऊपर रही। वहीं नगर पंचायत कुसमरा में 8620 मतों में से 6120 मत पड़ सके।
नगर पंचायत बेवर में भी वोट प्रतिशत कम रहा। इसमें 17359 मतों में से 11283 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत भोगांव में 24563 वोटो में से 14983 लागों ने वोट डाले। वहीं नगर पंचायत किशनी में 8678 मतदाताओं में से केवल 6104 मतदाताओं ने वोट डाले।