फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के निर्देशक की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन

विज्ञापन
हवन - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रानी पद्मावती पर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध में गुरुवार को गुरुकुल मार्ग स्थित स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम में फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। आयोजन क्षत्रिय राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने किया था।
विज्ञापन


इसमें जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि फिल्म रिलीज हुई तो लोग हिंसक प्रदर्शन के लिए भी बाध्य हो सकते है। पूरन सिंह राघव ने कहा कि सेंसर बोर्ड फिल्म की रिलीज को प्रतिबंधित करे और इसके आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए। इस मौके पर जगदीश सिंह, अनूप सिंह, मनोज सिंह भाटी, अशोक राज सिंह, रतन सिंह, साध्वी विद्या देवी, स्वामी ब्रह्मचैतन्य सिंह, अंशू यादव, आयुषि बंसल, तृप्ति कपूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें