फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटने से घंटों जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर प्रेमपुर चौकी के समीप दोपहर करीब दो बजे गैस भरा टैंकर पलट गया। इससे बेवर छिबरामऊ मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जाम में कई बसें भी फंस गई। जिससे गर्मी के कारण यात्री बेहाल हो उठे। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने मार्ग परिवर्तित कराकर वाहनों को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर टैंकर पलटने से लगे जाम की वजह से छिबरामऊ जाने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कुछ देर तक तो पुलिस जाम खत्म कराने के प्रयास में लगी रही। पर, जाम की बढ़ती स्थिति को देखते हुए आखिरकार पुलिस को छिबरामऊ की ओर जाने वाले वाहनों को फर्रुखाबाद की ओर परिवर्तित कर दिया।

इस दौरान बीच में फंसे वाहनों के बाहर निकलने का रास्ता न होने की वजह से पुलिस का ये प्रयास भी अधिक कारगर नहीं हो सका। धूल व धूप में बाइकों पर सवार महिलाएं व बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम छिबरामऊ में लगा जाम खुलने के बाद वाहन रेंगते हुए मार्ग से गुजरे। मार्ग पर आवागमन सुचारू होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें