फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणांचल परिसर में हुई भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय परिसर में हुई। इसमें आगरा, अलीगढ़, झांसी, कानपुर और चित्रकूट मंडल के किसान शामिल हुए। इस दौरान छह सूत्रीय मांग पत्र दक्षिणांचल के अधिकारियों को सौंपा गया। किसानों ने एलान किया कि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि इस बार बारिश कम हुई है। कई मंडल सूखाग्रस्त हैं। इन मंडलों के किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने जो बिजली के दाम बढ़ाए हैं, उन्हें तुरंत वापस लिया जाए। टीटीजेड (आगरा, अलीगढ़ मंडल) क्षेत्र के किसानों को आम किसानों से ढाई गुना ज्यादा बिल अदा करना पड़ता है, ऐसे में यहां भी अन्य किसानों की तरह बिल लिया जाए। इसके बाद आए दक्षिणांचल के एमडी ने किसानों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा की। कुछ मांगे मान ली गईं और अन्य मांगों के लिए शासन को लिखने का भरोसा दिलाया। महापंचायत में राष्ट्रीय सचिव अनिल तालान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, गजेंद्र सिंह, हेमा परिहार, सिकंदर सिंह, रविकांत पाराशर, राजकुमार तोमर, जगदीश परिहार, विष्णु कटारा, राजन तोमर, सत्यभान सिंह, राधारानी, राजेंद्र्र सिंह, रनवीर सिंह, दीक्षा तोमर, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


ये हैं किसानों की मांग
- बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज किया जाए
- विद्युत दरों के निर्धारण के समय किसान यूनियन से भी राय ली जाए
- सभी जिलों में जर्जर हो चुके तार और ट्रांसफार्मर बदले जाएं
- पूर्व में किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लिया जाए
- ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लाइन की दूरी 190 मीटर की बजाय 300 मीटर हो, सब्सिडी भी मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें