फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लगाए गद्दी छोड़ां के नारे

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में सीएम व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा झूठा बयान देने के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधीपार्क में धरना दिया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ो, गोरखपुर में गाय चराओ के नारे लगाए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज द्वारा पूजा सेल्स को 76 लाख का भुगतान नहीं किया गया। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कमीशन न मिल पाने के कारण पूजा सेल्स का भुगतान नहीं किया गया। यह बच्चों की हत्या है। इसके लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री दोनों दोषी हैं। उन्होंने झूठ बोला कि आक्सीजन बंदी के कारण मृत्यु नहीं हुई। डीएम द्वारा गठित कमेटी ने कहा है कि 36 बच्चों की आक्सीजन की बंदी के कारण मौत हुई है। हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री को त्याग पत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि गोरखपुर में मृत बच्चों के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज कायम है। सतीशचंद्र अग्रवाल, महेश पिप्पल, संदीप तिवारी, उजमा देवी, सुबूर अली, आमिर अली, अनिल यादव, थान सिंह यदव, अशोक दिवाकर, शशी शर्मा, कुमरपाल, विपिन गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें