फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा है रजबहा और कोसी ड्रेन, सूख रही फसलें

विज्ञापन
सूखी पड़ी मौदहा बांध से संचालित सुमेरपुर नहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। शेरगढ़ रजबहा, माइनरों और कोसी ड्रेन में पानी न आने से चौमुंहा ब्लाक के दर्जनों गांवों के किसानों के खेत खाली पड़े हैं। वे धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जिन 25 फीसदी किसानों ने रोपाई की भी है, उनकी भी फसल सूख रही है।
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक रजबहा और ड्रेन जलकुंभी और झाड़ियों से अटे पड़े हैं। गुस्साए किसान अब प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
जुलाई का माह बीतने को है।

शेरगढ़ रजबहा में छाता के बाद पानी नहीं आ रहा है। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर ऊंची लगाई गई डाट टेल परेशानी का सबब बनी है। पानी के अभाव में चौमुंहा ब्लाक के किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।

किसानों के मुताबिक पिछले पांच वर्ष से रजबहा में नाममात्र को पानी आ रहा है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौन हैं।

सपा नेता देशराज सिंह सिसौदिया ने बताया कि अकबरपुर, सिहाना, कौंकेरा, तरौली, पिल्होरा, आझई, चौमुंहा, जैंत, छटीकरा, मघेरा, बाटी, सकना, मौरा, कोटा, वृंदावन, तेहरा, बुर्जा आदि गांवों के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि रजबहा की सफाई करा कर जल्द पानी न छोड़ा गया तो किसान अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें