no gentle man game, its a gentle women cricket
मथुरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप का फाइनल मैच हार गई लेकिन उसने मथुरा वासियों, खासकर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के दिल जीत लिए।
पुरुष टीम की हार पर जमकर कोसने वाले लोग महिला क्रिकेट टीम की हार को भी अन्यथा नहीं ले रहे थे। अधिकांश का कहना था कि हर गए तो क्या हुआ, पूरे विश्व कप में देखा कैसा शानदार प्रदर्शन रहा।
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने परिवार के साथ मैच देखा। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में तो कोई गेंद न छोड़ी। हर शॉट पर झूमे और हर विकेट पर मुंह से आह निकल गई। आखिरी ओवरों में तो रोमांच चरम पर रहा। रविवार का अवकाश होने के चलते फाइनल मैच का आनंद दोगुना हो गया।