फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीडिंग में आगरा की प्रगति धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अपर मुख्य सचिव, शासन राजप्रताप सिंह ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। आगरा के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें की आधार फीडिंग की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 22 से 23 फीसदी छात्र-छात्राओं की आधार फीडिंग हो पाई है। साथ ही जिले परिषदीय शिक्षकाें का ब्योरा फीड करने में भी काफी पीछे है। 40 फीसदी शिक्षकों का ब्योरा ही फीडिंग हो पाया है। कुछ जिलों में यह 80 से 90 फीसदी है। एडी बेसिक गिरजेश चौधरी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने पुस्तक और यूनिफार्म वितरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। इस पर अमल किया जाएगा।

समायोजन प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी
आगरा। अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्पष्ट किया कि जिन उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में न्यूनतम तीन शिक्षकों के पद का निर्धारण किया गया है, उसमें एक गणित-विज्ञान के शिक्षकों को रखना जरूरी है। ऐसा नहीं किया जाएगा कि सबसे जूनियर होने के कारण उसका समायोजन कर दिया जाए। अभी तक जो समायोजन प्रक्रिया अपनाई गई, उसमें अधिकतर गणित-विज्ञान के शिक्षक ही अतिरिक्त पाए गए। कारण, इनकी नियुक्ति बाद में हुई थी। लगभग सभी शिक्षक संघाें ने समायोजन की प्रक्रिया में संशोधन की मांग उठाई थी। प्राथमिक विद्यालयाें के समायोजन में किसी तरह के बदलाव की बात नहीं कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें