फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे-अधूरे परिणाम जारी कर रहा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आधे अधूरे परिणाम जारी कर रहा है। इससे 10 जुलाई तक भी सारे परिणाम जारी हो पाना संभव नहीं है। बड़ी संख्या में कालेजाें ने विश्वविद्यालय को अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं उपलब्ध कराए हैं। सौ फीसदी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएससी तृतीय वर्ष और एमए तृतीय वर्ष के कुछ विषयाें के परिणाम जारी किए हैं। जिन कालेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उपलब्ध कराए थे, उन्हीं के परिणाम जारी किए गए हैं।

बीएससी तृतीय वर्ष के 22 केंद्राें, एमए तृतीय वर्ष के दो, संगीत के दो, अंग्र्रेजी के 12 केंद्राें और मनोविज्ञान के सभी केंद्राें परिणाम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक तत्काल मंगाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाए। 30 जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी करने थे, इसको 10 जुलाई तक बढ़ाया गया। विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि कालेजों की लापरवाही से पूरा परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है। अप्रैल में हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अभी तक नहीं दिए हैं। आगामी सत्र में इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें