फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामे के फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के गांव लकावली में जमीन का सौदा करके व्यापारी से 73 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी प्रापर्टी डीलर विकास जैन के खिलाफ आई दो और शिकायतों में से एक की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह मामला मृत व्यक्ति को जीवित दर्शाकर जमीन का बैनामा कराने की है।
विज्ञापन

यह शिकायत गोपालपुरा के नत्थीलाल ने की थी।

उनका कहना है कि उनके पूर्वज दौलत सिंह की मृत्यु 1937 में हो गई थी। आरोप है कि विकास जैन ने 2004 में उनके नाम से जमीन के फर्जी कागजात बनवाए। उनकी जमीन अपने नाम कराई और फिर दाखिला खारिज करा लिया। इस जमीन पर होटल बनाया गया है। जमीन की कीमत करोड़ों में बताई गई है।

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला उनके पास आया है। इसकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, विकास के खिलाफ दूसरी शिकायत गौरव कुमार बघेल ने की है। यह 73 लाख की धोखाधड़ी की है। इसमें एडीजी आनंद कुमार ने बुधवार को विवेचना अधिकारी को केस डायरी सहित तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें