फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर लेखपाल, खेत में कर रहे पैमाइश

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के लेखपाल स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन वह ईद के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी पैमाइश कर रहे हैं। यह पैमाइश भी तहसील में आपत्ति दर्ज होने के बावजूद की जा रही है। अपना दल के प्रदेश सचिव ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन



लेखपालों की हड़ताल 20 दिन से चल रही है। जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्रों पर लेखपाल रिपोर्ट तक नहीं लगा रहे हैं। अपना दल के प्रदेश सचिव चौधरी सुहाग सिंह और जिलाध्यक्ष नाहर सिंह की शिकायत पर गौर करें तो राया ब्लॉक के गांव खप्परपुर में लेखपाल और कानूनगो सोमवार को ईद के दिन पैमाइश के लिए पहुंचे।


आरोप है कि जिस खेत की पैमाइश लेखपाल और कानूनगो द्वारा की गई है उसके संदर्भ में तहसील में एतराज लगा हुआ है, जिस पर सुनवाई होनी है। यह जानकारी होने के बाद भी खुद को हड़ताल में शामिल बता रहे लेखपाल और कानूनगो एक पक्ष की ओर से पैमाइश करने पहुंच गए। अपना दल के नेताद्वय ने लेखपाल और कानूनगो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें