बीमारी से तंग युवक ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था। इसको पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसमें आत्महत्या का कारण बीमारी से तंग होना बताया गया है।
देशराज मूलरूप से एटा जनपद का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से हिमायूंपुर हंस वाहिनी स्कूल के समीप मुन्नालाल के यहां किराए पर रहता था। वह कारखाने में काम कर भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि सुसाइड नोट लिखने के साथ ही देशराज ने मंगलवार रात कमरे में ही पंखे पर लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बुधवार सुबह मुन्नालाल के मकान में किराए पर रह रहे अन्य किराएदारों को तब हो सकी, जब काफी समय बीत जाने के बाद देशराज कमरे से बाहर नहीं आया। लोगों ने कमरे में लगे जंगले से झांकर देखा तो देशराज का शव पंखे पर फंदे पर लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को देशराज द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिल गया है।
पुलिस ने बताया कि इसमें देशराज ने पैर के कारण परेशान था। ऐसे में उसके एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। उसके परिवारीजनों को परेशान नहीं किया जाए।