फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुंभ मेले की ड्यूटी के लिए 170 होमगार्ड रवाना

Thu, 26 Dec 2024 06:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज महाकुंभ मेले में ड्यूटी के लिए बुधवार को कचहरी रोड से 170 होमगार्डाें को ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। होमगार्डस को ले जा रहीं चार बसों को अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद होमगार्ड कर्मी ड्यूटी पर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले में सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसके चलते जिले से बड़ी संख्या में पुलिस बल को मेले में ड्यूटी पर लगाया गया है। बुधवार को होमगार्डस के 170 कर्मियों को महाकुंभ में उनकी ड्यूटी पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्मियों से कहा कि वे लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दें।
वहां उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए सुरक्षा में तत्पर रहें। किसी भी कर्मी को यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह उच्चाधिकारियों को सूचना दे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें