फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा युवक, किशोरी ने कहा न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान

Sat, 05 Oct 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में न्याय न मिलने पर खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि गांव का ही युवक आए दिन फोन करके परेशान करता है। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस कारण किशोरी मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी दफ्तर पर महिला ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले

थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। वह मां के साथ घर पर ही रहती है। 30 सितंबर को गांव निवासी आरोपी ने उसे फोन किया और अश्लील बातें करने लगा। इसकी शिकायत जब किशोरी ने मां से की तो वह युवक से पूछने गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच मां को बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी और उसके परिजनों ने कुछ दिन पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट भी की थी। आए दिन युवक द्वारा परेशान किए जाने से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें