फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: पथराव में 17 लोग घायल, दोनों पक्षों के दावों पर...राजस्व टीम भी चकरा गई

Fri, 07 Nov 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बटेश्वर के सिकरवार डांडा गांव में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे भागीरथ और बदन सिंह पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। भागीरथ पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने से साफ इन्कार किया है। मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सिकरवार डांडा के संजय कुमार ने एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को 1 नवंबर को प्रार्थनापत्र देकर प्लॉट की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। एसडीएम ने राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार की शाम राजस्व टीम मौके पर जांच करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर दोनों पक्ष भिड़ गए।

दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। लाठी-डंडे से हुए हमले के बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। पथराव से बस्ती में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। बवाल में भागीरथ पक्ष के प्रताप, ताले सिंह, फौरन सिंह, संजय एवं उसकी पत्नी रेखा, भूरे सिंह की पत्नी लालो देवी, भागीरथ की पत्नी मुन्नी देवी, ताले सिंह का बेटा दुर्गेश, फौरन सिंह का बेटा नितिन, राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं बदन सिंह पक्ष के बदन सिंह, शैतान सिंह की पत्नी मीरा देवी, बेटा मुकेश, सोनू, अभिषेक, विमलेश, गीतम सिंह का बेटा पंकज, रामनरेश की बेटी महक घायल हुए हैं। भागीरथ पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने और जंजीर तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। उन्होंने फायरिंग होने से इन्कार किया है। बताया कि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें