बाह। बटेश्वर में बुधवार आधी रात के बाद यमुना नदी में कूदे युवक की एसडीआरएफ की टीम ने जान बचाई। राज्य आपदा अवमोचन बल (एसडीआरएफ) लखनऊ के मीडिया सेल के उपनिरीक्षक अर्पित गुप्ता के मुताबिक सेनानायक अमित कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम बटेश्वर में नियुक्त है। बुधवार आधी रात को भरतार गांव का सोनू यमुना नदी में कूद गया। नदी में मौजूद आरक्षी राजवीर सिंह, बलराम सिंह ने नदी में डूबते युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। युवक को उपचार दिया गया। इसके बाद परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। जान बचने पर एसडीआरएफ टीम के हाथ जोड़कर युवक बोला कि गलती हो गई, आगे से ऐसा कभी नहीं करेगा।