फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार शिक्षक भर्ती की फिर शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक भर्ती एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है। अभी कोर्ट ने 68500 शिक्षक भर्ती पर सीबीआई जांच न होने पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है, तो वहीं 72 हजार शिक्षक भर्ती एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। निदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर जिले में 72 हजार शिक्षक भर्ती के तहत हुई नियुक्ति की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जिले में हुई 72 हजार शिक्षक भर्ती की जांच फिर से शुरू कर दी गई है। शिक्षक भर्ती में लो मैरिट पर नियुक्ति पत्र जारी करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के निर्देश पर निदेशक बेसिक शिक्षा ने डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया की जांच कर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पदों से अधिक नियुक्ति का मामला भी सामने आया है। ऐसे में लो मैरिट पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की नौकरी जाने का खतरा मंडरा गया है। फिलहाल डायट प्राचार्य ने निदेशक के निर्देश पर जांच शुरू करा दी है। तीन सदस्यी दल डायट प्राचार्य के निर्देशन में जांच कर रहा है।

72825 शिक्षक भर्ती में जिला प्रशासन की चूक भी सामने आ रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 100 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए गए थे, लेकिन जिला चयन समिति ने इस भर्ती प्रक्रिया में 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी। विभागीय रिकार्ड के अनुसार जहां 98 अभ्यर्थियों को विभागीय प्रक्रिया के तहत नियुक्ति दी गई है। वहीं इसी भर्ती प्रक्रिया में ही शामिल सात अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति दे दी गई। विभाग अभी भी दो पद रिक्त दिखा रहा है जबकि 105 नियुक्तियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें