फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सेवानिवृत एसआई सहित तीन घायल, जाम

विज्ञापन
मारपीट में सेवानिवृत एसआई सहित तीन घायल, जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। अमापुर के ग्राम बीनपुर कला में बस से बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मारपीट में सेवा निवृत्त एसआई सहित तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद दो बाइक में तोड़ फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मार्ग पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन

मुनेंद्र लोधी पुत्र महेश निवासी नगला मुख्तयाल अपनी बाइक से अंमापुर से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार एवं बस चालक अनिल यादव में कहासुनी हो गई। बाइक सवार ने बीनपुर चौराहे पहुंचकर बस को रुकवा लिया और उनमें कहासुनी हो गई। इस बीच बस चालक के पक्ष से बीनपुर निवासी सेवा निवृत्त एसआई मचल सिंह यादव भी वहां पहुंच गए और मुनेंद्र की मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। जब इस बात की जानकारी नगला मुख्तयाल पहुंची उसके पुत्र जुगेंद्र व संजीव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त एसआई की मारपीट कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया। दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए और नगला मुख्तयाल निवासी संजीव पुत्र हरीराम की मारपीट कर दी। नगला मुख्ययाल के ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। दो अलग जातियों के लोगों में झगड़े एवं जाम की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहावर थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम संदीप केला व सीओ रविंद्र बहादुर भी मौके पर आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया गया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से फंसे वाहनों को व्यवस्थि ढंग से निकलवाया गया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें