फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज ब्लॉक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस को 24 घंटों में दोनों ही आरोपी गिरफ्तार न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


27 दिसंबर को ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ग्रामसभा कोसोन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए शौचालयों का सत्यापन कर रहे थे। इसी बीच कोसोन के ही राजू ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। वह सरकारी कागजात भी छीनकर भाग गया था। इसके बाद थाना घिरोर में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

वहीं, एडीओ पंचायत राजेश दुबे ने बताया कि चार जनवरी को बम्होरी अवाहार में शौचालय निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री बृजमोहन के साथ अशोक कुमार ने मारपीट की थी। इसकी भी तहरीर थाना दन्नाहार में की गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा लापरवाही करने का उन्होंने आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को 24 घंटों में दोनों ही आरोपी गिरफ्तार न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में एडीओ अवध बिहारी यादव, सचिव सुखबीर सिंह, संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, विनय कुमार सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, गौरव यादव, योगेंद्र कुमार, रंजना कुमारी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें