फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा द्वारा नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करते ही टैक्स विभाग बकाया टैक्स वसूली को सक्रिय हो गया है। डीएम की सख्ती के बाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के टॉप-10 बकाएदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है।
शासन द्वारा एक करोड़ की ग्रांट कटौती किए जाने के बाद वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली बढ़ाने पर जोर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश नगर निगम ने हाउस, वाटर टैक्स जमा न करने वाले सबसे बड़े दस बकाएदारों की सूची तैयार कर डीएम को सौंप दी।
कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सबसे बड़े दस बकाएदारों की सूची तैयार हो गई है। इसमें सबसे बड़े बकाएदार अशोक दीक्षित हैं, जिन पर 15,12,450 का टैक्स बकाया है। इसके अलावा नफीस अब्बास पर आठ लाख, सुरजीत सिंह 5.77 लाख, विमल कुमार जैन 3.61 लाख, कांतीदेवी शर्मा 4.48 लाख, मंजू गुप्ता 3.66 लाख, अनिल कुमार गुप्ता पर 3.49 हजार का टैक्स बकाया है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द वसूली अभियान चलाया जाएगा।