फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बांट-मांप विभाग ने शुक्रवार को जिले में सघन चेकिंग का अभियान चलाया। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ग्राम राजा का ताल में कार्रवाई की गई। इसमें 24 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दिल्ली की फर्म पर 50 हजार रुपया का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


बांट-मांप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक शशिपाल सिंह, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, अशोक कुमार, नितिन रावत के साथ टूंडला राजा का ताल में धर्मकांटा व हिमायूंपुर रोड,आसफाबाद, रसूलपुर, लालपुर एवं कोहिनूर रोड पर कई मिष्ठान, किराना सहित अन्य दुकानों पर चेकिंग की गई।

विभाग ने कुल 205 प्रतिष्ठानों पर जांच पड़ताल की इसमें 24 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। सात मिष्ठान विक्रेताओं में दो के यहां वजन कम मिला, पांच के खिलाफ बोइंग उपकरणों का सत्यापन नहीं होने के कारण ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इनमें एक धर्मकांटा, दो आटा चक्की, सात परचून दुकानदार, एक ग्लास फैक्ट्री, तीन स्क्रेप डीलर, एक खाद व बीज विक्रेता, दो अन्य शामिल हैं। इसके साथ दिल्ली की फर्म रेकिट वेंन्किशर(इंडिया)के हेयर रिमूवल क्रीम के विज्ञापन में दर 30 रुपया व मात्रा का अंकन काफी कम होने के कारण नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें