फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीटकर मार डाला युवक, शव कुएं में फेंका

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। एक युवक की बेरहमी के साथ पीटकर हत्या कर दी गई। सिर और चेहरे पर गहरे निशान मिले हैं। युवक को मारने के बाद शव खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया गया। पता भी तब चला जब खेत मालिक ने कुएं के आसपास खून बिखरा देखा। पुलिस पहुंची और कुएं से शव को निकाला। ग्रामीणों ने ही उसकी पहचान कर ली थी। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव महोली निवासी जगदीश ठाकुर (38) पुत्र बहोरी शुक्रवार की सायं घर से निकला था। उसके बाद देररात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। कत्ल का हल्ला तब मचा जब शनिवार की शाम पप्पू मासूम नगर में अपने खेत देखने पहुंचा।

यहां देखा कि कुएं पर खून बिखरा पड़ा हुआ है। कुएं में झांककर देखा तो स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तलाशी में मृतक की पेंट की जेब से बीड़ी का बंडल, मोबाइल और 150 रुपये मिले। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या सिर में डंडा मारकर की गई है। उसके बाद धक्का देकर कुएं में डाला गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें