फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमापुर के ग्राम सूरतपुर खुशकरी में ट्रेक्टर ने मासूम बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिव्यांशु (4) पुत्र हरीश चंद्र निवासी सूरतपुर खुशकरी अपने गांव में ही गली से होकर जा रहा था। इसी बीच गांव का ही इंद्रजीत ट्रेक्टर लेकर निकला। उसने बालक को कुचल दिया और ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। जब ग्रामीणों ने यह हादसा देखा तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर आ गए।


बालक का शव देखकर परिवरीजन चीत्कार कर उठे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनो ंने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें