फिरोजाबाद/नारखी। कोटला रोड स्थित गौंछ के बाग के पास गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने जा रहे भक्तों की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें करीब 18 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
मोहल्ला दयालनगर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने जाजूमई स्थित नहर की ओर ट्रैक्टर ट्राली में लोग जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही ग्राम गौंछ से आगे निकली तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के कारण पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के साथ ही रोड के किनारे लाए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।