फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम की तर्ज पर बनेंगे स्मार्ट शौचालय

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शहर को ओडीएफ बनाने के लिए नगर निगम ने विशाखापट्टनम की तर्ज पर स्मार्ट शौचालय लगाने का फैसला लिया है। यह स्मार्ट शौचालय लगभग पांच करोड़ की लागत से लगेंगे।
विज्ञापन


खुले में शौच से मुक्ति तथा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगर निगम को शौचालय के लिए जमीन तलाशने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे निजात पाने के लिए नगर निगम ने विशाखापट्टनम की तर्ज पर स्मार्ट शौचालय लगाने का निर्णय लिया है। निगम द्वारा पूरे शहर में कुल 620 सीट लगाई जाएंगी। यह शौचालय गर्व कंपनी से लिए गए हैं।

प्रति सीट 78 हजार की खरीद की गई है। पांच सौ सीट कम्युनिटी शौचालय तथा 120 पब्लिक शौचालय में लगाई जाएंगी। 120 सीट के शौचालयों का संचालन पीपीपी मॉडल पर कंपनी द्वारा खुद किया जाएगा। स्टील के बने इन शौचालयों को बायो-डाइजेस्टर टैंक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह टैंक एक बार मेें दस वर्ष तक गंदगी को साफ करते रहेंगे। दस साल बाद इनमें तैयार किए हुए बैक्टीरिया डाले जाएंगे। निगम द्वारा नये बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर स्मार्ट शौचालय लगवा भी दिए गए हैं। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे शहर में यह शौचालय लगवाए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें