फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर मालिक के घर रखा चालक का शव, हंगामा किया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी से तारकोल टैंकर लेकर नागौर गए टैंकर चालक की परवरसर में मौत हो गई। परिवार वालों ने स्टोन क्रेशर के कर्मियों पर पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। परिवार वाले चालक का शव लेकर टैंकर मालिक के घर डैंपियर नगर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हाथरस के थाना सादाबाद के गांव बुर्ज धांनौटी निवासी अनिल कुमार (26) पुत्र रामनाथ सिंह डैंपियर नगर निवासी अर्पित माहेश्वरी के तारकोल के टैंकर पर चालक था। 14 सितंबर को अनिल साथी क्लीनर अंकुर के साथ नागौर राजस्थान के परवरसर स्थित मां शक्ति क्रेशर स्टोन पर तारकोल लेकर पहुंचा। बताया कि तारकोल में मिलावट को लेकर परवरसर में अनिल की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव पेड़ पर लटका दिया। परिवारीजनों ने इस मामले में स्टोन क्रेशर संचालक हरीराम गोदारा व टैंकर मालिक अर्पित माहेश्वरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार सुबह अनिल के परिवारीजन व सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर अर्पित माहेश्वरी के घर आ गए और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया। कोतवाली, बाग बहादुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराया। तीन घंटे हंगामे के बाद परिवारीजन शव को गांव ले गए। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि परवरसर में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट में अर्पित व हरीराम गोदारा नामजद हैं। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें