फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पक्षी विहार झील में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
पटना पक्षी विहार झील में गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। जिस झील में इन दिनों विदेशी परिंदे कलरव करते थे, उस झील में गंदगी डाले जाने और साफ सफाई न होने से खरपतवार उग आई है। इसके चलते विदेशी परिंदे मायूस हैं। झील में पानी है, लेकिन गंदगी के चलते परिंदों को परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। अपने साथियों के सात समुंदर पार से आने की आस लगाए नादान परिंदे झील में उगी खरपतवार को देख बेचैन हो रहे हैं। ऐसे में जिले के एकमात्र पर्यटक स्थल की साख पर बट्टा लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के जलेसर में बने पटना पक्षी विहार में हर साल हजारों विदेशी पक्षी पहुंचते हैं। पिछले सालों तक झील में पानी की कमी के चलते पक्षी ज्यादा दिन यहां प्रवास नहीं करते थे। मगर इस बार बारिश अच्छी होने के चलते झील में पानी की भरमार है। इससे उम्मीद है कि इस बार प्रवासी पक्षियों का यहां जमावड़ा लगेगा। मगर झील में गंदगी के चलते पानी गंदा हो गया है।
दो कर्मियों के हवाले सुरक्षा
पटना पक्षी विहार के वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर प्रसाद पर गोरखपुर पक्षी विहार का भी कार्यभार है। मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के चलते वे वहां अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में महज दो कर्मचारी पूरे पक्षी विहार की देखरेख कर रहे हैं। पर्यटकों से शुल्क वसूलने से लेकर पक्षी विहार की सुरक्षा का जिम्मा दो कर्मचारियों पर है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा हाशिए पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें